कॉलेस्ट्रॉल पर क्या खाएं क्या नहीं...

कॉलेस्ट्रॉल पर क्या खाएं क्या नहीं…

अलसी, बादाम, बीन्स, फिश और सरसों तेल में काफी ओमेगा-थ्री होता है, जो दिल के लिए अच्छा है।

फुल क्रीम दूध और उससे बना पनीर या खोआ नहीं खाएं।

मेथी, लहसुन, प्याज, हल्दी, बादाम, सोयाबीन आदि खाएं। इनसे कॉलेस्ट्रॉल कम होता है। एक चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगो लें। सुबह उस पानी को पी लें।

एलोवेरा जूस, आंवला जूस और वेजिटेबल जूस लें। इन तीनों को मिलाकर रोजाना एक गिलास जूस लें। कॉलेस्ट्रॉल ज्यादा है तो दिन में दो गिलास भी पी सकते हैं।

हरी सब्जियां, साग, शलजम, बीन्स, मटर, ओट्स, सनफ्लावर, सीड्स, अलसी आदि खाएं। इनसे फॉलिक एसिड होता है, जो कॉलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है।

नारियल पानी पीएं। शहद ले सकते हैं क्योंकि इससे इम्युनिटी बढ़ती है।

 उड़द दाल, नमक और चावल ज्यादा न खाएं। कॉफी भी ज्यादा न पीएं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *