दिल की बीमारी के इलाज में यह भी हो सकते हैं कारगर..

दिल की बीमारी के इलाज में यह भी हो सकते हैं कारगर..

  • ब्लॉकेज दूर करने के लिए देसी पान के पत्तों का तीन चम्मच रस, अदरक का तीन चम्मच रस, लहसुन का तीन चम्मच रस, प्याज का तीन चम्मच रस शहद में मिलाकर रोजाना सुबह-शाम कुछ भी खाने से घंटा पहले लें और एक घंटे बाद तक कुछ न खाएं। अगर शुगर हो तो शहद की बजाय करेला और तीन-चार टमाटर का रस मिला लें। छह महीने से एक साल तक नियमित रूप से लें। पान का रस ब्लॉकेज खोलता है, जबकि प्याज का रस धमनियों में कॉलेस्ट्रॉल को जमने नहीं देता। लहसुन नसों को खोलता है।
  • करीब 100 ग्राम उड़द की दाल रात में भिगो दें। सुबह कपड़ाछान कर दाल के साथ 10 ग्राम अरंडी का तेल, 10 ग्राम शुद्ध गुगल, 10 ग्राम गाय का मक्खन मिलाकर करीब घंटे भर तक सिलबट्टे पर पीसें। सिलबट्टे पर पीसें। सिलबट्टा नहीं हो तो मिक्सी में ही अच्छी तरह पीसें। इस मिश्रण को नहाने के बाद छाती से पेट तक लेप करें। करीब दो घंटे तक लगा रहने दें। फिर लेप को साफ कर लें। रोजाना लगाएं। इस प्रोसेस को छह महीने से एक साल तक लगातार करने से ब्लॉकेज खुल जाते हैं। अगर ब्लॉकेज न हो और सिर्फ हार्ट बीट बढ़ी हुई हों तो लेप लगाने की जरूरत नहीं है। तब सिर्फ पान के पत्तों का रस, अदरक, लहसुन, प्याज का ही रस लें।
  • खाने में प्याज का इस्तेमाल ज्यादा करें। दोपहर को हींग और जीरा डालकर छाछ पीएं।
  • गेहूं, चना और जौ को बराबर मात्रा में मिलाकर पिसवा लें। इस आटे को भूनकर रख लें। गेहूं, चने और जौ के इस भुने हुए आटे को छाने बगैर ही गूंथे और रोटी बनवाएं। चना कॉलेस्ट्रॉल सोख लेता है और ब्लॉकेज नहीं बनने देता। जौ किडनी को फिल्टर करता है। जौ में मौजूद ओमेगा-थ्री मौजूद होता है, जो दिल के लिए काफी अच्छा है।
  • एक कप ठंडे पानी में एक नींबू निचोड़ कर सुबह-शाम लगातार 30 दिन तक पीएं। इसके बाद एक दिन छोड़ कर लें। एक महीने बाद दो दिन छोडक़र नींबू पानी पीएं। इसके अलावा, तरबूज की गिरी (मींगरी) एक-एक चम्मच सुबह-शाम खाएं। लंबे समय तक नींबू पीने और मींगरी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, जो दिल की बीमारी की प्रमुख वजहों में से है।
  • रोजाना सेब का रस पीने से कॉलेस्ट्रॉल कम होता है। सेब का रस खाली पेट पीना चाहिए। अगर दिन में सेब के रस का सेवन करें तो रस पीने से एक घंटे पहले कुछ नहीं खाना चाहिए।
  • रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में चौथाई चम्मच हल्दी डालकर पीएं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *