कुल्लू: बस खाई में गिरी, करीब 28 लोगों की मौत 32 घायल

कुल्लू: प्रदेश के कुल्लू जिले में बंजार से एक किलोमीटर आगे भियोठ मोड़ के पास एक निजी बस 500 फीट गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में अभी तक 28 लोगों की मौत और 32 गंभीर रूप से घायल हैं। कुल्लू से गाड़ागुशैणी की तरफ जा रही बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। खाई में गिरते ही बस के परखच्चे उड़ गए। बस का ऊपरी हिस्सा तो पूरी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों के शव इधर-उधर बिखर गए। अपनों के शवों को देखकर घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। बस में करीब 60 लोग सवार बताए जा रहे हैं। कई लोग घायल हैं। खाई से घायलों को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। अभी घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने पर फोकस किया जा रहा है। हादसे में घायल 12 महिलाओं, 6 लड़कियों, 7 बच्चों व 10 युवकों को रेस्क्यू किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये सभी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है।

बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर यात्री बंजार स्कूल और कॉलेज के छात्र थे। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रीजनल अस्पताल कुल्लू को अलर्ट पर रखा गया है। सीएमओ कुल्लू ने जिले की सभी एंबुलेंस को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *