राजीव गांधी की 75वीं जयंति पर कांग्रेस निकालेगी 'भारत जोड़ो तिरंगा' मार्च

हिमाचल: कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की राज्य कार्यकारिणी और जिला इकाइयां भंग

शीघ्र ही प्रदेश यंग ब्रिगेड की कार्यकारिणी के गठन के निर्देश

शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड विंग को और अधिक प्रभावशाली व मज़बूत बनाने के उद्देश्य से यंग ब्रिगेड की राज्य कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई की ओर से यंग ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष नेहा मेहता को जारी आदेशों में शीघ्र ही प्रदेश यंग ब्रिगेड की कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष एवं एचपीएसआइ डीसी  के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि यंग ब्रिगेड की नई कार्यकारिणी के गठन में सभी क्षेत्रों व वर्गो के ऊर्जावान युवाओं  को संगठन में लिया जाएगा जो कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित हो कर अनुशासन के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की क्षमता रखते हों।

प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड विंग की नव नियुक्त अध्यक्ष नेहा मेहता ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस हाई कमान सहित सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा एवं प्रदेश के तमाम वरिष्ठ पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा और नई कार्यकारिणी के गठन में सभी से चर्चा करके यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी चयनित किये जाएगे और स्वीकृति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई को भेज दी जाएगी

सम्बंधित समाचार

Comments are closed