हिमाचल: सत्ती बने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष

आनंद शर्मा द्वारा दिया गया बयान भारत के हितों के विपरित : सत्ती

सत्ती ने लगाया आरोप, भारत के मान-सम्मान को विश्वभर में केवल कांग्रेस ने ही पहुंचाई क्षति और उसमें आनंद शर्मा भी शामिल

शिमला : सतपाल सिंह सत्ती प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि आनंद शर्मा द्वारा दिया गया बयान भारत के हितों के विपरित है। जब भी दुनिया के साथ टकराने का विषय आया तो देश के सभी राजनीतिक दल, जो भी सरकार और जो भी प्रधानमंत्री रहे उनके साथ खड़े रहे और पूरा देश दुश्मनों से लोहा लेने के लिए एक साथ रहा। परन्तु जिस हिम्मत के साथ, जिस निर्णायक क्षमता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने सेना का मनोबल बढ़ाते हुए सेना को कार्यवाही करने के लिए प्रेरित किया और सेना ने दुश्मनों को उनके घर में जाकर सीधा किया, ऐसे में कांग्रेस के नेता पूरे देश से अलग-थलग दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आनंद शर्मा को स्मरण कराना चाहूंगा कि कश्मीर की समस्या कांग्रेस पार्टी की ही देन है। काश, स्वर्गीय सरदार पटेल का निर्णय मान लिया होता तो पाक ऑक्यूपाईड कश्मीर ही न होता। आज यदि हजारों नागरिक और हजारों सैनिक हताहत हुए हैं उसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी कांग्रेस नेतृत्व पर आती है। ऐसे में आनंद शर्मा का बयान शरारतपूर्ण दिखाई देता है।

सत्ती ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने दुनियाभर में भारत का खोया हुआ मान-सम्मान वापिस बरकरार किया है। दुनियाभर में भारत के नागरिकों को हीन दृष्टि से देखा जाता था। नरेन्द्र मोदी के प्रयासो ने भारत की छवि को और भारत के मान-सम्मान को दुनियाभर में बढ़ाया है। सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया कि भारत के मान-सम्मान को विश्वभर में केवल कांग्रेस ने ही क्षति पहुंचाई और उसमें आनंद शर्मा भी शामिल है। इसलिए कश्मीर की समस्या को जन्म देने वाले, विश्व में भारत की साख को डुबोने वाले अपने गिरेबान में झांके और उसके बाद ही मोदी के बारे में कुछ कहें।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *