बिलासपुर :गोबिंद सागर झील में मिला महिला का शव

बिलासपुर : गोबिंद सागर झील से एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान सुमना देवी उम्र (39) गांव मानवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला बीत कल से अपने घर से लापता हो गई थी। महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत महिला थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही उक्त लापता हुई महिला की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन जैसे ही शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने शव को पानी में तैरता हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की सहयता से शव को बहार निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *