वीरभद्र सिंह को दरकिनार कर आनंद शर्मा को नया कांग्रेस नेता के रूप में उभारा जा रहा : सुरेश भारद्वाज

शिमला: भाजपा के वरिष्ठ नेता और शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश सुरेश भारद्वाज ने शिमला में प्रेसवार्ता के दौरान कहा है कि प्रदेश में भाजपा चारों सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की रैलियों और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं से पता चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने चुनाव अभियान आचार संहिता से पहले ही पन्ना प्रमुख सम्मेलनों के माध्यम से शुरू कर दिया था। जबकि कांग्रेस का चुनाव प्रचार कहीं भी दिख नहीं रहा है। उधार के प्रत्याशियों को कांग्रेस ने टिकट आबंटन दिया है। कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लड़ने से डर रहे थे। मंडी लोकसभा सीट से वीरभद्र सिंह और उनके परिवार ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था और कहा था कि मंडी से कोई मकड़झंडू चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस केवल मजबूरी में ही चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में जयराम को केंद्र से करोड़ों रुपये की योजनाएं मिली हैं। आंनद शर्मा जो खुद को हिमाचल प्रदेश का नेता के रूप में उभारने की कोशिश कर है उन्होंने सेब आयात शुल्क को बढ़ाने के लिए औद्योगिक और कमर्शियल मनिस्टर रहते काम नहीं किया और अब भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। सेब को विशेष फल की कैटागिरी में लाने के लिए भाजपा सरकार काम करेगी। प्रदेश में वीरभद्र सिंह को दरकिनार किया जा रहा है और आनंद शर्मा को प्रदेश कांग्रेस का नया नेता प्रोजेक्ट किया जा रहा है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *