शांडिल ने विस क्षेत्र का विकास तो किया नहीं लेकिन अपनी आय तिगुनी कर ली : सुरेश कश्यप

  • आय तिगुना करने का फार्मुला जनता को बताएं शांडिल : सुरेश कश्यप

शिमला: शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाऐं कर चुनाव प्रचार किया। वहीं उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल से मात्र डेढ वर्षों में आय तिगुना करने का फार्मुला जनता को भी बताने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि डेढ वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने खुद करीब 1.07 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी लेकिन एक दिन पूर्व शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरते हुए उन्होंने लगभग 3.60 करोड़ की चल-अचल संपत्ति घोषित की है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि विधायक शांडिल ने विधानसभा क्षेत्र का विकास तो किया नहीं लेकिन अपनी आय तिगुनी कर ली है। उन्होंने कहा कि जनता अब बेवकूफ बनने वाली नहीं है। जनता समझ चुकी है कि देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है और देश के साथ-साथ प्रदेश का विकास भी भाजपा सरकार में ही सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि आज जनता को तय करना है कि उन्हें ईमानदार, परिश्रमी, बेदाग छवि की सरकार चलाने वालों को या फिर घोटालों पर घोटाले कर देश को लूटने वालों को चुनना है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में एक भी मामला भ्रष्टाचार का सामने नहीं आया है और यही नहीं भ्रष्टाचार करने वालों पर नकेल भी कसी गयी है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *