हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस ने किए चार नगर निगमों के चुनाव के लिये पार्टी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने चार नगर निगमों सोलन, मंडी,पालमपुर व धर्मशाला के चुनाव के लिये पार्टी उम्मीदवारों से 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किये है।पार्टी उम्मीदवार को अपने आवेदन  ब्लॉक अध्यक्षों के पास जमा करवाने होंगे। आवेदन 26 अप्रैल को सांय 5 बजे तक ही स्वीकार किये जायेंगे।
विनय कुमार ने आज यहां बताया कि नगर निगम  चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित संबंधित  चुनाव समिति पार्टी प्रत्याशी का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि सभी आवेदन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे। इसके बाद चुनाव समिति द्वारा इनकी जांच पड़ताल की जाएगी। पूरी जांच पड़ताल के बाद,चुनावी प्रक्रिया को पूरा करते हुए पार्टी के उम्मीदवार घोषित किये जायेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed