प्रदेश में ईको पर्यटन की अपार संभावनाएं : तरुण कपूर

शिमला: अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरूण कपूर ने ईको पर्यटन के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ईको पर्यटन की वैबसाईट द्वारा अब कम से कम वन विभाग के 100 विश्राम गृहों की बुकिंग की जा सकेगी। बैठक में हिमाचल प्रदेश ईको पर्यटन सोसाईटी के  तहत प्रदेश भर में चल रहे ईको पर्यटन कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर बढ़ाने के लिए जो युवा ईको पर्यटन के साथ जुडना चाहते हैं उनको ईको पर्यटन गाईड़ का प्रशिक्षण ईको पर्यटन सोसाईटी द्वारा प्रदान किया जाएगा। वन विश्राम गृह की जानकारी को एकत्रित कर एक कॉफी टेबल पुस्तिका शीघ्र प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया गया ताकि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को इससे सुविधा हो सके।

कपूर ने कहा कि प्रदेश में ईको पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ईको पर्यटन सोसाईटी द्वारा एक ईको क्लब बनाया है। सोसाईटी द्वारा इस क्लब में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रयास किए जांएगे ताकि प्रदेश में ईको पर्यटन की अपार संभावनाओं के चलते प्रदेश में ईको पर्यटन की गतिविधियों में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि ईको क्लब के सदस्य बनने के लिए हिमाचल प्रदेश ईको पर्यटन सोसाईटी की वैबसाईट द्वारा भी आवेदन  किया जा सकता है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *