- राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर किया शोक व्यक्त
शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वाजपेयी सही अर्थों में भारत के रत्न थे, जिन्होंने अपनी सादगी, विनम्रता व अपनेपन से सभी के दिलों पर राज किया। उन्होंने हमेशा मूल्यों पर आधारित राजनीति की और उदारवादी नेता व सर्वमान्य नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके प्रति इतना आकर्षण था कि देशवासियों के दिलों में उनका सम्मान हमेशा बना रहा।
राज्यपाल ने कहा कि आज देश ने एक महान व्यक्तित्व और एक कदावर नेता खो दिया है। उनके निधन से जो शून्यता आ गई है, उसकी भरपाई कर पाना कठिन है। देश को एक राजनेता व प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा दी गई सेवाओं व योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल से उनका विशेष नाता रहा और प्रदेश को वह अपना दूसरा घर समझते थे। पूरा देश व प्रदेशवासी शोकाकुल हैं। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।










