सेहत का खजाना “किशमिश”

सेहत का खजाना “किशमिश”

अंगूर को एक विशेष प्रक्रिया के तहत सुखाकर किशमिश बनाया जाता है इसलिए इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं जो अंगूर में होते हैं। किशमिश का इस्तेमाल मुख्य रूप से मीठाई, खीर और दूसरी मीठी चीजों को सजाने या स्वाद के लिए किया जाता है. पर एक बेहतरीन स्वाद के अलावा ये सेहत का भी खजाना है।किशमिश खाना स्वास्थ्य के लिए वरदान है। खासतौर पर सर्दियों में इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। किशमिश में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन में सहायक होता है। 1-12 किशमिश रात में एक गिलास पानी में भिगोकर रखें तथा सुबह खाली पेट इस पानी को किशमिश के साथ पी लें।

  • इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक: किशमिश में वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं। ठण्ड में प्रतिदिन इसका सेवन करने से बैक्टीरिया और इंफेक्शन (संक्रमण) से लड़ने में सहायता मिलती है। यह हमारे शरीर का Energy Level बढ़ाता है, जिस कारण यह कमजोरी दूर करने में मददगार है।
  • सांसों की बदबू को दूर करने में सहायक: किशमिश में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे बैक्टीरिया से लड़ने में सहायता मिलती है और मुंह से आने वाली बदबू दूर होती है।
  • हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक: किशमिश में उच्च मात्रा में कैल्शियम और माइक्रो न्यूट्रीयंट पाए जाते हैं। इससे हड्डियां स्वस्थ और मज़बूत रहती हैं।
  • एनीमिया: किशमिश में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। प्रतिदिन पानी में भीगे हुए किशमिश खाने से शरीर में खून बढ़ता है और इस प्रकार एनीमिया से बचाव होता है।
  • लीवर: किशमिश एक उत्तम ड्राई फ्रूट है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक होता है और लीवर को प्रभावित होने से बचाता है।
  • दिल की बीमारियों की रोकथाम में सहायक: किशमिश में फाइबर और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करते हैं और दिल की बीमारियों से भी बचाते हैं।

    हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

    हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

  • उर्जा प्रदान करता है: किशमिश में उपस्थित फ्रक्टोस और ग्लूकोज़ बहुत अधिक मात्रा में उर्जा प्रदान करते हैं। अत: सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से कमजोरी नहीं आती और वज़न भी बढ़ता है।
  • किड़नी: किशमिश शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और किडनी को संक्रमण और फेल होने से बचाता है।
  • विजन लॉस को रोकता है: किशमिश में एंटीऑक्सीडेंटस, विटामिन ए और बीटा केरोटिन जैसे पोषक प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो विजन लॉस से बचाव करते हैं।
  • अगर आपका वजन बहुत कम है और आप वजन बढ़ाने को लेकर फिक्रमंद हैं तो किशमिश का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। इसमें पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज और फ्रक्टोज पाया जाता है जिससे ताकत तो मिलती है ही साथ ही इसमें मौजूद तत्व वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।
  • किशमिश में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। खून के निर्माण के लिए आवश्यक विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की आवश्यकता होती है। किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। ऐसे में खून की कमी होने पर किशमिश का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
  • किशमिश में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं। अगर आपको घुटने में दर्द की शिकायत है तो भी किशमिश का सेवन फायदेमंद होगा। नियमित किशमिश खाने से घुटनों से सम्बन्धित समस्या से यह हमें बचाता है।
  • किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है जो आंखों की रोशनी के बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश का सेवन आँखों की रौशनी कम नहीं होने देता है। इसलिए यह आँखों के लिए फायदेमंद है।
  • इसका सेवन बुखार में भी फायदा पहुंचाता है।
  • किशमिश को रात में भिंगाकर सुबह उसका पानी पीने से cholesterol level control में रहता है।
  • यह किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • किशमिश किडनी को संक्रमण से बचाता है।
  • किशमिश का पानी हर दिन पीने से आप पर बढ़ती उम्र का असर नहीं होगा।
  • अगर आपको कब्ज, acidity आदि की समस्या है, तो आपको किशमिश का सेवन करना चाहिए।
  • रात में सोने से पहले एक मुट्ठी किशमिश को पर्याप्त पानी में भिगों दें। फिर सुबह इस पानी को छानकर पी लें और किशमिश को खा लें।
  • यह कैंसर से भी हमारी रक्षा करता है।
  • किशमिश दिल से सम्बंधित समस्याओं से भी हमें बचाता है।

    किशमिश का नियमित सेवन बालों को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है

    किशमिश का नियमित सेवन बालों को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है

  • अगर आप शराब छोड़ना चाहते हैं, तो जब आपको शराब पीने की इच्छा हो, तो आप 10-12 किशमिश खा सकते हैं या किशमिश का शरबत पी सकते हैं।
  • हर दिन एक मुट्ठी भींगे हुए किशमिश को खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।
  • किशमिश का सेवन याददाश्त को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसलिए आपको इसका नियमित सेवन करना चाहिए।
  • यौन दुर्बलता को दूर करने के लिए भी किशमिश का सेवन किया जाता है।
  • इसका सेवन वायु, पित्त और कफ दोष को दूर करता है।
  • किशमिश का नियमित सेवन बालों को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है।
  • यह skin repair करने में मदद करता है और skin को young बनाता है।
  • किशमिश को खाने से आपको वो सारे फायदे मिलते हैं, जो अंगूर खाने से मिलते हैं।
  • अगर आप खिलाड़ी हैं तो आपको इसका हर दिन सेवन करना चाहिए।
  • इसका सेवन दांतों को भी मजबूत बनाता है। इसलिए अगर आपको दांतों से सम्बन्धित समस्या हो, तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। किशमिश दांतों में कीड़े लगने से भी बचाता है। अगर आपको मसूड़ों से सम्बन्धित कोई समस्या हो, तो आपको भी नियमित किशमिश का सेवन करना चाहिए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *