“अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस” से पहले “जैव विविधता सप्ताह” : कुनाल सत्यार्थी

  • “जैव विविधता दिवस एवं जैव विविधता संरक्षण की 25वी वर्षगाँठ” अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस से पहले जैव विविधता सप्ताह
  • अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस से पहले 16 से 20 मई तक विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को शिमला वाइल्डलाइफ सेंचुरी एवं वाटर कैचमेंट एरिया ले जा कर वहां की जैव विविधिता के बारे में कराया जाएगा अवगत
  • जैव विविधता सप्ताह में स्कूली बच्चों के लिये जैव विविधता पर व्याख्यान, जागरूकता, जानकारी, जैव विविधता महत्व, संरक्षण और इसके स्थायी एवं सतत उपयोग की आवश्यकता और जैव विविधिता के अन्य घटकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी की जाएगी प्रदान
  • जैव विविधिता सप्ताह के अंतर्गत ही  21 मई को प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड (एच.पी.एस.बी.बी) ने गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंड्री  स्कूल, पोर्टमोर में जैव विविधता विषय पर क्विज, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करने जा रहे हैं जिसके पुरस्कार  22 मई को “अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस” के अवसर पर किए जाएंगे प्रदान   
  • “अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस” से पहले प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड करेगा  जैव विविधता सप्ताह” का आयोजन : एच.पी.एस.बी.बी सदस्य सचिव कुनाल सत्यार्थी
  • प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड 22 मई को “अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस” समारोह का आयोजन “केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान”, बेम्लोई, शिमला मे करेगा आयोजित

 शिमला: संयुक्त राष्ट्र ने जैव विविधता के मुद्दों के बारे में जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए : 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (आई.डी.बी) की घोषणा की है। जैव विविधता सम्मेलन की 25 वीं वर्षगांठ को चिन्हित करने और राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर जैव विविधता संरक्षण और अपने उद्देश्यों की उपलब्धि में की गई प्रगति को उजागर करने के लिए “जैव विविधता के लिए “जैव विविधता कार्रवाई के 25 साल” के उत्सव को मनाने का विषय चुना गया है। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (आई.डी.बी) इस विषय के तहत आर्थिक विकास और जैव विविधता के संरक्षण और टिकाऊ उपयोग के प्रति जागरूकता और कार्रवाई बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।

हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड (एच.पी.एस.बी.बी) 22 मई को “अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस” समारोह का आयोजन “केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान”, बेम्लोई, शिमला मे करने जा रहा है। कुनाल सत्यार्थी, सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड (एच.पी.एस.बी.बी) की देखरेख में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस आयोजित किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड (एच.पी.एस.बी.बी) के सदस्य सचिव कुनाल सत्यार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि  अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अतिरिक्त प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड (एच.पी.एस.बी.बी) ने, जैव विविधता सप्ताह के आयोजन की योजना बनाई है, जिसमें स्कूली बच्चों के लिये जैव विविधता पर व्याख्यान, जागरूकता, जानकारी, जैव विविधता महत्व, इसके संरक्षण, इसके स्थायी एवं सतत उपयोग की आवश्यकता और जैव विविधिता के अन्य घटकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस से पूर्व प्रत्येक दिन दिनांक 16 मई से 20 मई तक विभिन्न स्कूलों के विधार्थियों को शिमला वाइल्डलाइफ सेंचुरी एवं वाटर कैचमेंट एरिया ले जा कर वहां की जैव विविधिता के बारे मे अवगत कराया जायेगा।

पी.सी.सी.एफ, अजय शर्मा, द्वारा जैव विविधता सप्ताह समारोह का ध्वजारोहण होगा, पी.सी.सी.एफ (हो.ओ.एफ) डॉ. जी.एस. गोराया व हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधिता बोर्ड सदस्य सचिव कुणाल सत्यार्थी 16 से 20 तक जैव विविधता सप्ताह के अवसर पर 5 दिन मुख्यातिथि होंगे और व्याख्यान भी देंगे। इन 5 दिनों की अवधि में शिमला शहर के विभिन्न सार्वजनिक और सरकारी स्कूलों के लगभग 250 छात्र भाग लेंगे और उन्हें जैव विविधता पर जानकारी, इसके महत्व, संरक्षण के लिए जरूरी घटकों का सतत उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारियां छात्रों को दी जाएगी।

  • जैव विविधिता सप्ताह के अंतर्गत ही  21 मई को प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड (एच.पी.एस.बी.बी) ने गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंड्री  स्कूल, पोर्टमोर में जैव विविधता विषय पर क्विज, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करने जा रहे हैं जिसके पुरस्कार  22 मई को “अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस” के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।  

एजेंडा: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस से पहले जैव विविधता सप्ताह: “जैव विविधता दिवस एवं जैव विविधता संरक्षण की 25वी वर्षगाँठ”

तिथि: 16 मई, 2018 – 20 मई, 2018 वाटर कैचमेंट वाइल्डलाइफ सेंचुरी और 21 मई, 2018 को गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंड्री स्कूल, पोर्टमोर।

स्थान: जैव विविधिता सप्ताह, 16 मई, 2018 – 20 मई, 2018: वाटर कैचमेंट वाइल्डलाइफ सेंचुरी, शिमला और 21 मई, 2018 को क्विज, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंड्री स्कूल, पोर्टमोर मे। 

समय: प्रातः 8:30 से शाम 4:00 बजे तक।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *