विधानसभा में सर्वसम्मति से चुने उपाध्यक्ष हंस राज ने ग्रहण किया अपना पद

  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. बिंदल, मुख्यमंत्री व विपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री ने दी शुभकामनाएं
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. बिंदल, मुख्यमंत्री व विपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री ने दी शुभकामनाएं

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. बिंदल, मुख्यमंत्री व विपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री ने दी शुभकामनाएं

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आज तीसरे दिन जिला चम्बा से चुराह के विधायक हंसराज चौहान (34) विधानसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) चुने गए। उनके नाम के समर्थन में दो प्रस्ताव बुधवार सदन में पेश हुए और वे ध्वनिमत से पारित हुए। इसके बाद अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उनके निर्वाचन की घोषणा की। हंसराज के उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद सदन के नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री हंसराज को उनके उपाध्यक्ष के आसन तक ले गए। इस दौरान हंसराज ने वीरभद्र के पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया।

सदन में हंसराज के समर्थन में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने जहां प्रस्ताव पेश किया वहीं विनोद कुमार ने इसका समर्थन किया। दूसरा प्रस्ताव आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने पेश किया और किशोरी लाल ने इसका समर्थन किया। इसके बाद अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हंसराज को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के लिए विपक्ष का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अच्छी परम्परा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विपक्ष दवारा जनता की हितों के लिए मुख्य मुद्दे उठाने होंगे उनका स्वागत है। प्रदेश की गरिमा को कायम रखना हम सबका दायित्व है। विपक्ष नेता मुकेश अगिनहोत्री ने भी उपाध्यक्ष हंसराज को जहां शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने कहा कि सदन की परम्पराओं, मर्यादा और गरिमा को कायम रखने में हम सरकार को सहयोग देंगे।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *