देवताओं की घाटी कुल्लू , हिमालय की शान मनाली

देवताओं की घाटी कुल्लू , हिमालय की शान मनाली

प्रकृति के खूबसूरत नज़ारें, कुल्लू मनाली आके निहारें

देवताओं की घाटी कुल्लू,हिमालय की शान मनाली

देवताओं की घाटी कुल्लू,हिमालय की शान मनाली

हिमाचल के प्राकृतिक सौंदर्य का जितना वर्णन किया जाए बहुत कम होगा। देवभूमि हिमाचल जहां धर्म और आस्था से परिपूर्ण है वहीं प्राकृतिक सौंदर्य का अलौकिक रूप भी है। आईए हम आपको प्रकृति की अलौकिक छटा और देवभूमि हिमाचल के जिला कुल्लू घाटी और मनाली से रूबरू करवाएं। कुल्लू भारत के हिमाचल प्रदेश प्रान्त का एक शहर है। कुल्लू घाटी को पहले कुलंतापीठ कहा जाता था। कुलंतापीठ का शाब्दिक अर्थ है रहने योग्य अंतिम स्थान। कुल्लू घाटी भारत में देवताओं की घाटी रही है। हिमाचल प्रदेश में बसा एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है कुल्लु। बरसों से इसकी खूबसूरती और हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर खींचती आई है। व्यास नदी के किनारे बसा यह स्थान अपने यहां मनाए जाने वाले रंग-बिरंगे दशहरा के लिए प्रसिद्ध है। यहां 17वीं शताब्दी में निर्मित रघुनाथजी का मंदिर भी है जो हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थान है। सिल्वर वैली के नाम से मशहूर यह जगह केवल सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए ही नहीं बल्कि एडवेंचर स्पोर्ट के लिए भी प्रसिद्ध है।

वहीं मनोरम पर्यावरण स्थल मनाली की अगर बात की जाए तो प्रकृति का खूबसूरत नज़ारा आप यहीं से देख सकते हैं। मनु के आवास से मनाली का नाम पड़ा है। मनु जो मानव जाति के पिता कहे जाते हैं। उन्होंने अपने आवास के लिए बहुत ही मनोरम पर्यावरण को चुना। मनाली अभी भी अपने आकर्षण और सुंदरता को उसी तरह से संजोए हुए है। एक तरफ हिमालय की शान, नगर के बीचों-बीच से गुजरती व्यास नदी, घास के मैदानों से सजी बलखाती हरी-भरी घाटी उसमें चरती बकरियां, सेबों के बागान और लोक गीत इसकी छटा में चार चांद लगा कर किसी भी पर्यटक का मन मोह लेते हैं। मनाली और उसके आसपास के हरे-भरे क्षेत्र एक तरफ तो आपको सैर करने की दावत देते हैं तो दूसरी ओर ऊंचे-ऊंचे पर्वत पर्वतारोहकों को चुनौती देते हुए लगते हैं। अगर आप अपनी छुट्टियों में और अधिक रोमांच के क्षण चाहते हैं, तो आपके लिए हेली स्कीइंग के सर्वाधिक लोकप्रिय स्थल भी यहां पर हैं।

पहले हम आपको बता देते हैं कि कुल्लु मनाली पहुंचने के लिए आपको किस प्रकार का ध्यान रखना होगा।

रेल मार्ग : नजदीक के रेलवे स्टेशन जोगिन्दर नगर, शिमला और चंडीगढ़ हैं।

सडक़ मार्ग: टैक्सी और लग्जरी बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और कुल्लू से चलती हैं। मनाली से वापस आने के लिए बस सेवा उपलब्ध है।

हवाई मार्ग : नजदीक का हवाई अड्डा भुंतर है। यह कुल्लू से 10 किलोमीटर और मनाली से 50 किलोमीटर की दूरी पर है।

कहां ठहरें: होटल मनाल्सू, एचपीटीडीसी लॉग हट्स में। सरवरी कुल्लू, होटल कैसला नग्गर, होटल कुंजम मनाली, मनाली हट्स इत्यादि में आसानी से ठहर सकते हैं।

तापमान: गर्मियों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहता है जबकि न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस और सर्दियों में अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम शून्य से भी कम चला जाता है।

कुल्लू घाटी

कुल्लू घाटी

पहले बात करते हैं कुल्लू की जो हिमालय के करामाती स्वर्ग से कम नहीं। कुल्लू: देवताओं की घाटी, हिमाचल प्रदेश के राज्य में एक खूबसूरत जिला है। घाटी का यह नाम इसलिये पड़ा क्योंकि यह विश्वास है कि एक समय कई हिंदू देवी-देवताओं और दिव्य आत्माओं के लिए घर था। ब्यास नदी के तट पर 1230 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह अपने शानदार प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है। मूलत: कुल-अन्ती-पीठ के रूप में जाना गया, जिसका अर्थ है बसने योग्य दुनिया का सबसे दूर बिंदु। कुल्लू का रामायण, महाभारत, विष्णु पुराण जैसे महान भारतीय महाकाव्यों में भी उल्लेख है। त्रिपुरा के निवासी विहंगमणि पाल द्वारा खोजे गये इस खूबसूरत पहाड़ी स्थल का इतिहास पहली सदी का है। कुल्लू में भरपूर प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा पड़ा है, कहीं भी चले जाइए आपको निराश नहीं होना पड़ेगा फिर भी रोरिक कला दीर्घा, ऊरुसवती हिमालय लोक कला संग्रहालय और शाम्बला बौद्ध थंगका कला संग्रहालय देखने योग्य हैं। पूजा स्थलों में काली बाड़ी मंदिर, रघुनाथ मंदिर, बिजली महादेव मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर अवश्य देखें। भारत में अत्यंत मनोरम, मनोहारी और चमत्कारी परिदृश्य यदि कहीं देखने को मिलते हैं तो वह स्थान हिमाचल प्रदेश के अलावा और कोई हो ही नहीं सकता। पर्यटक अगर घूमने के लिए कहीं जाने के बारे में सोचता है तो सबसे पहले उसके जेहन में जो नाम उभरता है वह है कुल्लू-मनाली। सैलानियों का स्वर्ग कहलाने वाली इस जगह में वे सारी खूबियां हैं जो किसी भी पर्यटन स्थल में होनी चाहिए। यहां के हिमाच्छादित पर्वत शिखर आसमान से बातें करते हैं तो इसकी हरी-भरी घाटियां नीचे ही नीचे चलती जाती हैं। कल-कल बहती निर्मल नदियां तेज चाल से जब बढ़ती चली जाती हैं तो ऐसा प्रतीत होता है मानो जीवन की सारी थकान हर लेती हैं। झीलों को देखना किसी सम्मोहन से कम नहीं है। आप घंटों इनके किनारे बैठकर सुकून पा सकते हैं।

Pages: 1 2 3 4 5 6

सम्बंधित समाचार

28 Responses

Leave a Reply
  1. lalu prasad
    Jun 17, 2016 - 02:09 PM

    sardi ke mausam me vaha par log kaise rahte hoge………

    Reply
    • मीना कौंडल
      Jun 17, 2016 - 05:28 PM

      मौसम अनुसार यहाँ के लोग पहले ही अपने रहन-सहन का पूरा इंतजाम समयानुसार कर लेते हैं

      Reply
      • Atul singh
        Oct 28, 2016 - 12:35 AM

        Khubsurat

        Reply
      • ram sagar maurya
        Dec 14, 2016 - 07:39 AM

        15 january se 21 january tak manali kullu aane ka samay thik hai.

        Reply
        • मीना कौंडल
          Dec 14, 2016 - 07:36 PM

          जी बिल्कुल ठीक है

          Reply
          • diya
            Mar 30, 2017 - 11:33 AM

            Hello,
            Kya August main bhi aaskte hai,,,,, sbse accha konsa month hota h wnha ghumane ka…

  2. Khushi
    Jun 22, 2016 - 10:20 AM

    Nice👍🏻

    Reply
    • मीना कौंडल
      Jun 22, 2016 - 06:20 PM

      धन्यवाद जी।

      Reply
  3. L.Pd. Meena
    Jun 30, 2016 - 11:55 PM

    हमारा एक मित्र जो 13 जुलाई को शादी करके कुल्लू जा रहा है हनीमून के लिए और उनके साथ हम भी जा रहे है घूमने के लिए , तो क्या आप हमको बतेयेंगे कि कैसा लगता है कुल्लू में सैर करने के बाद।
    कृपया आप हमे अपना अनुभव बताने का कष्ट करें।
    आपका आभारी

    Reply
    • मीना कौंडल
      Jul 01, 2016 - 01:16 PM

      आपका हिमाचल की हसीन वादियों में स्वागत है। आप से हम इतना ही कह सकते हैं कि आप कुल्लू-मनाली पहली बार आ रहे हैं तो यहां एक बार आने के बाद आप बार-बार आने के लिए उत्सुक रहेंगे। धन्यवाद

      Reply
  4. sunilkandela@gmail.com
    Jul 10, 2016 - 09:46 PM

    कुल्लू मनाली की सही जानकारी देने के लिए बहुत धन्यवाद।अगले वर्ष निश्चय तौर कुल्लू मनअली के दौरे पर आएँगे।

    Reply
    • Faiz ahmed
      Aug 09, 2016 - 11:43 PM

      My children wants to play snow. So Feb or march me my waha barf snow rehta h ?

      Reply
      • मीना कौंडल
        Aug 10, 2016 - 08:16 PM

        जी हाँ, दिसम्बर, जनवरी, फरवरी में आप यहाँ आकर बर्फ का आनंद ले सकते हैं। और मार्च में भी कभी-कभी बर्फ यहाँ बर्फ गिरती हैं। हमेशा नहीं

        Reply
  5. golu chouhan
    Nov 23, 2016 - 10:33 AM

    Kullu jane ka acha mhina konsa h snow fal kb hota h

    Reply
    • मीना कौंडल
      Nov 23, 2016 - 06:37 PM

      दिसम्बर से मार्च, लेकिन बर्फबारी का आनंद लेने के लिए कुल्लू के साथ-साथ मनाली जरुर जाएँ।

      Reply
  6. Sandeep sharma
    Dec 02, 2016 - 09:11 AM

    Hello mam
    Kya aap bta sakti h ki rohtang January me ja sakte h ya Nahi?

    Reply
    • मीना कौंडल
      Dec 02, 2016 - 06:53 PM

      जी नहीं, रोहतांग छ: महीने के लिए बंद हो गया है

      Reply
      • Dr. R.M. Sharma
        Dec 06, 2016 - 07:33 PM

        नमस्कार मैम ।
        हम 12 se 17 December तक 56 लोगों का गुरू्प educational tour पर आ रहे है । इस समय मौसम कैसा रहने की सँभावना है ??

        Reply
        • मीना कौंडल
          Dec 06, 2016 - 07:46 PM

          फ़िलहाल अभी तक तो साफ है।

          Reply
  7. pinkidev
    Dec 04, 2016 - 10:56 AM

    Ji madam namskar main with family 30 dec to 1jan17 tak kon si jagh jaaker sanowfall ka maja le sakta hoon aur therne ka sahi intjaam kya h

    Reply
  8. Alok Dixit
    Dec 23, 2016 - 06:38 PM

    मै जनवरी में मनाली आना चाहता हूँ । क्या ये समय वहां घूमने के लिए सही है???

    Reply
    • मीना कौंडल
      Dec 24, 2016 - 06:37 PM

      जी बिल्कुल, सही समय है। आप जनवरी में मनाली घूमने आ सकते हैं और बर्फबारी का आनंद भी ले सकते हैं।

      Reply
  9. suneel Kumar
    Jan 30, 2017 - 05:58 PM

    रोहतांग कब से कब तक जा सकते है।क्या वहाँ मई के अंतिम सप्ताह में बर्फबारी देखने को मिल सकता है।

    Reply
  10. diya
    Mar 30, 2017 - 11:36 AM

    Hello, wanha aane ka sbse accha konsa month h….Kya August m bhi aaskte h…

    Reply
    • मीना कौंडल
      Mar 30, 2017 - 12:12 PM

      आप किसी भी महीने कुल्लू आ सकते हैं। अगस्त में तो यहाँ का मौसम और भी सुहावना होता है।

      Reply
  11. Rajesh
    Apr 29, 2017 - 04:34 PM

    Rohtang pass ka experience jaroor lijiye
    Ice n ice everywhere

    Reply
  12. Dinesh Singh
    May 28, 2017 - 08:22 PM

    देव भुमि पर अद्भुत नजारा

    Reply
  13. Nitin
    Jun 21, 2017 - 10:29 PM

    Hallo mam mii simla kullu manali july month me aana chahta hu kya acha rhega
    Bhut log bole baris ka musam hiii risk hii jana aap plz kuch bataiy

    Reply

Leave a Reply to Faiz ahmed Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *