कांगड़ा जिले के टिप गांव में उचित मूल्य की दुकान के आवंटन हेतु आवेदन आमंत्रित
कांगड़ा जिले के टिप गांव में उचित मूल्य की दुकान के आवंटन हेतु आवेदन आमंत्रित
धर्मशाला: जिला नियत्रंक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा, पुरूषोतम सिंह ने जानकारी दी है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत जिला कांगड़ा के विकास खण्ड रैत के ग्राम पंचायत टिप के गांव टिप में एक नई उचित मूल्य की दुकान आवंटित करनी सुनिश्चित हुई है। इस दुकान के आवंटन के लिए सभी इच्छुक व्यक्तियों, सहकारी सभाओं, महिला मण्डलों और स्वयं सहायता समूहों से आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहकारी सभा, महिला मण्डल, स्वयं सहायता समूह इत्यादि के संबंध में पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं वित्तीय प्रबन्ध संबंधी दस्तावेज, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, दसवी का प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र (यदि हो) तथा बीपीएल, एससी, ओबीसी, एसटी का प्रमाण पत्र उक्त बैबसाइट पर आॅनलाइन अपलोड कर सकते हैं। कोई भी आवेदन आॅफलाइन या कार्यालय में प्राप्त नहीं किये जायेगें। अधिक जानकारी हेतु विभाग के दूरभाष नं 01892-222877 पर सम्पर्क कर सकते हैं।