हमीरपुर : ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) चंद्रशेखर ने बताया कि 19 अक्तूबर को नवमी के उपलक्ष्य पर अवकाश के कारण पॉलीक्लीनिक बंद रहेगा। इसलिए, पॉलीक्लीनिक में इलाज के लिए आने वाले भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन अगले कार्य दिवस को अपना चैकअप करवा सकते हैं।