मण्डी: 15 अक्तूबर को पधर व बरोट में तीन घंटे बंद रहेगी बिजली
मण्डी: 15 अक्तूबर को पधर व बरोट में तीन घंटे बंद रहेगी बिजली
पधर: 132 केवी शानन-कांगड़ा विद्युत लाइन की तारें बदलने के कार्य के चलते 15 अक्तूबर, 2026 को विद्युत उपमंडल पधर व बरोट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक अभियंता विशाल नायक ने बताया कि निर्धारित तिथि को दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक अथवा कार्य समाप्त होने तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध कर लें तथा विद्युत विभाग को सहयोग प्रदान करें।