ताज़ा समाचार

धर्मशाला:  14 अक्टूबर को मैक्लोडगंज के कई क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद

धर्मशाला:  विद्युत उपमंडल एचपीएसईबीएल, मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता रमन भारमोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्टूबर 2026 को 11 केवी कलापुल-मैक्लोडगंज फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते 14 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी।

इस दौरान मैक्लोडगंज मुख्य चौक, मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र, दलाई लामा मंदिर, मंदिर रोड, जोगीवाड़ा रोड, जोगीवाड़ा गांव, प्रेम गली, मीठानाला, हीरू गांव, दुसालां, टिप्पा रोड, टिप्पा, हयात होटल, पर्वतारोहण संस्थान, तुशिता ध्यान केंद्र तथा फोरसेथगंज सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि एचटी/एलटी वितरण नेटवर्क के रखरखाव एवं अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों को पूरा करने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed