आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता सवालों के घेरे में आ गई है – विनय कुमार

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कथित मनमर्जी पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता सवालों के घेरे में आ गई है। यह देश के संविधान व लोकतंत्र के लिए बहुत ही घातक है।
विनय कुमार ने तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में दो सदस्यों की असहमति के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त की सहमति के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ज्ञानेश्वर कुमार ने चुनाव आयोग को आज भाजपा के पास गिरवी रख दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।
विनय कुमार ने मीडिया में छपी इस संदर्भ में खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा के इशारे पर देश मे डिफॉल्ट एसआईआर के चलते 13 करोड़ मतदाताओं को उनके मत से बंचित कर दिया गया।
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति जिसमें वोटर लिस्ट, नए मतदाताओं के पंजीकरण में मनमानी,फॉर्म 6 में बदलाव गैर कानूनी,मतदाता डाटा के केंद्रीयकरण पर सवाल,बंगाल में अपील को लेकर उठाये गए सवाल,गोवा में पात्र मतदाताओं को बाहर करना,चार महीनों से चुनाव आयोग की बैठक न होना,एसआईआर पर सवालों को नजरअंदाज करना बहुत ही गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी समय समय पर सवाल उठाते रहें है,बावजूद इसके भाजपा के संरक्षण की वजह से ज्ञानेश्वर एक तानाशाह बने हुए हैं और अब मीडिया ने उनकी इस तानाशाही को उजागर कर दिया है। अब मुख्य चुनाव आयुक्त को इस पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed