प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल आएंगी शिमला

हिमाचल: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल 25 सितंबर को पदाधिकारियों के कामकाज की करेंगी समीक्षा

26 सितंबर को मीडिया विभाग व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अग्रणी संगठनों व विभागों के कामकाज की भी समीक्षा

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल कल 25 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा बैठक करेंगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी मौजूद रहेंगे।
संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने आज यहां बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है और पार्टी के सभी पदाधिकारियों को इस बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसी के साथ जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों से भी जिलों व ब्लॉकों के कामकाज की पूरी रिपोर्ट ली जाएगी।
विनोद ज़िंटा ने बताया कि 26 सितंबर को मीडिया विभाग व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अग्रणी संगठनों व विभागों के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की यह बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक है। बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार उपलब्धियां व जन कल्याण के कार्यो को आमजन तक पहुंचाने के लिए भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed