सरकाघाट: डली–सैंण–बकारटा सड़क के डाबरोग–योह–बकारटा–कलाहू हिस्से में इंटरलॉक पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्य के चलते 24 सितंबर से 10 अक्तूबर, 2026 तक यहां वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने लोक निर्माण विभाग, सरकाघाट मंडल के अनुरोध पर निर्माण कार्य के दौरान सड़क बंद रखने की अनुमति प्रदान की है।
सड़क बंद रहने के दौरान वाहन चालक कलाहू से पनिहार तथा रोपड़ से पनिहार होकर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को निर्माण स्थल पर सूचना एवं डायवर्जन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। आम जनता एवं वाहन चालकों से निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा मौके पर जारी यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।