संगड़ाह: आंगन में खेल रही 5 साल की बच्ची रहस्यमयी तरीके से लापता
संगड़ाह: आंगन में खेल रही 5 साल की बच्ची रहस्यमयी तरीके से लापता
संगड़ाह: जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल स्थित लाना चेता पंचायत के घेवना गांव से एक 5 वर्षीय बच्ची आर्या के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर बच्ची की तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो सोमवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया है।
जानकारी के अनुसार, गांव घेवना निवासी विपन कुमार की 5 वर्षीय पुत्री आर्या रविवार शाम करीब 4 बजे घर के आंगन में खेल रही थी और इसी दौरान अचानक ओझल हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई। सोमवार सुबह पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर जांच का दायरा बढ़ाया। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 या संगड़ाह पुलिस थाना को सूचित करें।