महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए 27 मामले

हिमाचल: प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्यों द्वारा आज सोलन के उपायुक्त न्यायालय में स्वतंत्र रूप से मामलों की सुनवाई की गई। न्यायालय में मामलों की सुनवाई महिला आयोग की सदस्य सरोज शर्मा, रीना डरोच तथा रीना पंडिर ने की।

महिला आयोग द्वारा कुल 27 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से 16 मामलों की सुनवाई की गई तथा 04 मामलों को आपसी सहमति से मौके पर सुलझाया गया जबकि 23 मामलों को आगामी सुनवाई के लिए समय दिया गया।

इन मामलों में घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, परिवारिक विवाद सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आयोग ने सम्बन्धित पक्षों को ध्यानपूर्वक सुना तथा मामलों के त्वरित एवं उचित आवश्यक निर्देश दिए।

आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर महिला आयोग के कानूनी अधिकारी यशपाल शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन अजय भारद्वाज, महिला थाना प्रभारी सोलन बवीता कुमारी, पुलिस विभाग से हेमलता, महिला आयोग की वरिष्ठ सहायक राधिका, सोनिया, विनय व सागर उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed