19 सितम्बर को सोलन उपमण्डल की परिधि में रहेगा स्थानीय अवकाश
19 सितम्बर को सोलन उपमण्डल की परिधि में रहेगा स्थानीय अवकाश
सोलन: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने सोलन उपमण्डल में स्थानीय अवकाश के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार मेला गुग्गा माड़ी सुबाथू के उपलक्ष्य में 19 सितम्बर (शनिवार) को सोलन उपमण्डल की परिधि में स्थानीय अवकाश रहेगा।