पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

सोलन: डगशाई पब्लिक स्कूल में छात्र से रैगिंग व मारपीट, 5 सीनियर छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

सोलन : सोलन के डीपीएस डगशाई में नौवीं कक्षा के छात्र से रैगिंग और मारपीट के आरोप में पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार पांच सितंबर को छात्र को हॉस्टल के कमरे से जबरन खींचकर पीटा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीपीएस डगशाई में नौवीं कक्षा के एक छात्र से कथित रैगिंग और मारपीट के मामले में पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला कुछ छात्रों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायत में वरिष्ठ छात्रों पर जूनियर विद्यार्थियों को लंबे समय से परेशान करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित छात्र के परिजन और अन्य अभिभावक भारी संख्या में स्कूल परिसर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्कूल प्रशासन के ढुलमुल रवैये से नाराज परिजनों ने कैंपस में जोरदार नारेबाजी की और आरोपियों व लापरवाह प्रबंधन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed