सोलन: चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी में अचानक लगी आग

सोलन: पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि इस दौरान कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त गाड़ी चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी। जब यह कोटि के नजदीक पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई। घटना के समय कार में 2 महिलाएं व 3 पुरुष सवार थे जोकि समय रहते गाड़ी से सुरक्षित बाहर आ गए। वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में गाड़ी को लगभग 4.50 लाख रुपए का नुक्सान होने का अनुमान है। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि गाड़ी में सवार सभी पांचों लोग सुरक्षित हैं तथा मामले की जांच की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed