आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने किया एंथे 2026 लॉन्च
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने किया एंथे 2026 लॉन्च
शिमला: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए क्या पढ़ना है यह जानना सफलता की तैयारी का सिर्फ एक हिस्सा है।अपनी मौजूदा स्थिति, अपनी मजबूतियों और उन क्षेत्रों को समझना जहां सुधार की जरूरत है उतना ही महत्वपूर्ण है।आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एंथे) पिछले 16 वर्षों से तैयारी और छात्रों की सेल्फ अवेयरनेस के बीच इसी गैप को दूर करने की दिशा में काम कर रहा है।एंथे की शुरुआत से अब तक 1 करोड़ से अधिक छात्रों के रजिस्ट्रेशन के साथ यह परीक्षा भारत के सबसे बड़े और सबसे लंबे समय से संचालित स्टूडेंट असेसमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुकी है। टैलेंट की पहचान के उद्देश्य से शुरू हुई यह पहल अब एक स्ट्रक्चर्ड अकादमिक बेंचमार्क के रूप में विकसित हो गई है जो छात्रों को अपनी तैयारी का आकलन करने,अपनी कॉम्पिटिटिव पोटेंशियल को समझने और आगे की शैक्षणिक यात्रा के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने में मदद करती है।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल)के एमडी एवं सीईओ श्री चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने कहा हमारे लिए एंथे कभी भी सिर्फ ऐसी परीक्षा नहीं रही है जो किसी छात्र की स्कॉलरशिप तय करती हो। इसका बड़ा उद्देश्य छात्रों को अपनी अकादमिक क्षमता को समझने में मदद करना है खासकर उस स्तर पर जब सही मार्गदर्शन उनके भविष्य में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।पिछले 16 वर्षों में 1 करोड़ से अधिक छात्रों ने खुद को बेंचमार्क करने और यह समझने के अवसर के रूप में एंथे पर भरोसा किया है कि वे इस समय कहां खड़े हैं। एंथे को खास बनाने वाली बात यह है कि यह सिर्फ यह नहीं बताता कि छात्र ने कितने अंक हासिल किए बल्कि यह भी समझने में मदद करता है कि उसका प्रदर्शन उसकी मजबूतियों,तैयारी के स्तर और उन क्षेत्रों के बारे में क्या बताता है जिन पर उसे और काम करने की जरूरत है। हमारा प्रयास है कि हर छात्र एंथे के बाद अपनी अकादमिक यात्रा को लेकर ज्यादा स्पष्टता और आगे बढ़ने के लिए बेहतर समझ के साथ आगे बढ़े।
अकादमिक असेसमेंट,कॉम्पिटिटिव रेडीनेस और एग्जाम बिहेवियर इन तीनों पहलुओं को एक साथ जोड़करए एंथे का उद्देश्य छात्रों को उनकी अकादमिक यात्रा के सबसे चुनौतीपूर्ण पड़ाव पर पहुंचने से काफी पहले ही अपनी क्षमता और तैयारी को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देना है।एंथे की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि स्कॉलरशिप भी है जिसके माध्यम से योग्य छात्र आकाश के क्लासरूम,हाइब्रिड और डिजिटल प्रोग्राम्स का लाभ उठा सकते हैं।एंथे 2026 के तहत निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार छात्रों को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप मिल सकती है। इसके अलावा टॉप परफॉर्मर्स के लिए 2.5 करोड़ के कैश प्राइज भी रखे गए हैं।यह परीक्षा कक्षा पांच से सात तक के छात्रों के लिए खुली है और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। एंथे 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो चुके हैं और छात्र आधिकारिक एंथे पोर्टल तथा देशभर में मौजूद आकाश सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी जबकि ऑफलाइन परीक्षा 11 अक्टूबर,25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।