धर्मशाला: 26 अगस्त को रहेगी बिजली बंद…

सिद्धपुर, रक्कड़ दाड़ी और बडोल में रहेगी बिजली बंद

धर्मशाला: विद्युत उप-मण्डल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाईनों के समान्य रख रखाव हेतु 250 केवी रक्कड क्षेत्र, 250 केवी दरूणी माता मंदिर क्षेत्र तथा 100 केवी स्पीति हास्टल आदि ट्रांसफाॅर्मरों के तहत आने वाले क्षेत्रों रक्कड, दरूणी माता, स्पीति हास्टल के आस-पास के क्षेत्रों में 26 अगस्त सुबह 9:30 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

26 अगस्त को दाड़ी और बडोल में बिजली बंद: धर्मशाला: विद्युत उप-मण्डल धर्मशाला नम्बर-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने जानकारी देते हुए बताया है कि दाडी बज़ार, गबली दाडी, लोअर बडोल, अप्पर बडोल, चिल्ड्रन पार्क दाड़ी व अन्य साथ लगते क्षेत्रों में 26 अगस्त सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब रहता है, तो उक्त कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed