बिलासपुर शहर के साथ लगते कुछ क्षेत्रों में 25 अगस्त को रहेगी बिजली बंद

बिलासपुर :  सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानी 25 अगस्त को रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत बिजली की लाईनों की आवश्यक मरम्मत, पेडों की कांट-छांट व जीओ स्वीच के पार्ट बदले के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि रौड़ा अनुभाग के क्षेत्र बामटा, सागर व्यू, गलोरी पब्लिक स्कूल तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed