स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीडी हिमाचल और आकाशवाणी से प्रसारित होगा मुख्यमंत्री का सन्देश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीडी हिमाचल और आकाशवाणी से प्रसारित होगा मुख्यमंत्री का सन्देश
शिमला: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का प्रदेशवासियों के नाम संदेश आकाशवाणी शिमला से 14 अगस्त, 2026 को सायं 8ः00 बजे प्रसारित किया जाएगा। एफएम शिमला, हमीरपुर व धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से भी मुख्यमंत्री का सन्देश प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन केंद्र, शिमला से मुख्यमंत्री का सन्देश 15 अगस्त, 2026 को प्रातः 9ः30 बजे प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता के सन्देश के तुरन्त बाद प्रसारित किया जाएगा।