मण्डी: राजकीय आईटीआई सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट आयोजित

मण्डी: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (दिव्यांग), सुंदरनगर में गुरुवार को टीवीएस मोटर कंपनी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार चौधरी ने बताया कि कैं पस प्लेसमेंट में कुल 75 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के उपरांत 60 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा आगामी मेडिकल परीक्षण (मेडिकल एग्जामिनेशन) के लिए बुलाया गया है।

प्रधानाचार्य विजय कुमार चौधरी ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा टीवीएस मोटर कंपनी के अधिकारियों का संस्थान में प्लेसमेंट आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कंपनी की ओर से एचआर प्रबंधक गुरप्रीत सिंह तथा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हेड सुखवीर परमार ने अभ्यर्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं, करियर के अवसरों तथा वेतन संबंधी जानकारी भी प्रदान की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed