शिमला : शिमला पुलिस ने अनुशासनहीनता के अलग-अलग मामलों में 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें एक सब-इंस्पेक्टर (SI) चिंतामणी, कांस्टेबल राजेश और अनूप शामिल हैं। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है। पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने या उनका समर्थन करने वाले सार्वजनिक आचरण की अनुमति नहीं होती। इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं एक कांस्टेबल और एक एचएचसी पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने और शराब का सेवन करने के आरोप लगे हैं।