ताज़ा समाचार

पांगी- उदयपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना पर MLA डॉ. जनक राज ने जताया दुःख

शिमला: पांगी–उदयपुर मार्ग पर हुई अत्यंत दुखद सड़क दुर्घटना की खबर ने मन को अत्यंत व्यथित कर दिया है। इस हृदयविदारक हादसे में वाहन में सवार 15 लोगों में से 13 लोगों के असामयिक निधन का समाचार मिला है, जिनमें एक छह माह का मासूम शिशु भी शामिल है। यह अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय क्षति है। वहीं, ईश्वर की कृपा से दो लोग सुरक्षित हैं और पूर्णतः स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
मैं इस दुखद घटना में दिवंगत सभी लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
घटना की सूचना मिलते ही मैं चंबा एवं लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर संपर्क में हूँ और राहत एवं आवश्यक सहायता से संबंधित सभी जानकारियाँ लगातार प्राप्त कर रहा हूँ। हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाया जा रहा है।
मैं क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करते समय अत्यधिक सावधानी एवं एहतियात बरतें। मौसम और सड़क की परिस्थितियों को देखते हुए अनावश्यक जोखिम लेने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed