हमीरपुर और पक्का भरो के कई क्षेत्रों में 19 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर :  विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में उपकरणों एवं लाइनों की आवश्यक मरम्मत तथा क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने के कार्य के चलते 19 जुलाई को डीसी ऑफिस, गांधी चौक, अप्पर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, पुलिस स्टेशन, प्रताप गली, प्रतापनगर, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, बराड़ बल्ह, अणु कलां, हीरानगर, कृष्णानगर, गंदा नौण, नडियाणा, केंद्रीय विद्यालय, गोपालनगर, श्यामनगर, पक्का भरो, घरियाणा मसंदा, हिम अकादमी स्कूल, गुरुकुल स्कूल और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर 19 जुलाई को मौसम खराब रहा तो यह मरम्मत कार्य 26 जुलाई को किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed