हमीरपुर : उपमंडल नादौन में रंगस-कंडरोला-चौड़ू सड़क पर ग्राम पंचायत कंडरोला प्लासी में शिव मंदिर चौक के पास कंक्रीट सीमेंट पेवमेंट बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 15 अगस्त तक बंद की गई है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत कंडरोला प्लासी में शिव मंदिर के पास कंक्रीट सीमेंट पेवमेंट बिछाने का कार्य आरंभ किया गया है। इसलिए रंगस-कंडरोला-चौड़ू सड़क के इस हिस्से पर यातायात 15 अगस्त तक बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बड़ा-रैल, लाहड़, चौड़ू सड़क या चौड़ू से बल्ह चौक, बाबे दी कुटिया, रैल, रंगस सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।