मण्डी: सुंदरनगर में अगले आदेश तक एक समय पर ही की जाएगी पेयजल आपूर्ति

मण्डी: जल शक्ति उपमंडल सुंदरनगर के सहायक अभियंता इंजीनियर दिनेश राणा ने बताया कि सुंदरनगर शहर को पेयजल उपलब्ध कराने वाले जल शोधन संयंत्र में बीबीएमबी नहर के माध्यम से आने वाले ब्यास नदी के पानी में गाद (सिल्ट) की मात्रा बढ़कर 4,000 पीपीएम से अधिक हो गई है। इसके कारण जल शोधन संयंत्र अपनी क्षमता के लगभग 50 प्रतिशत पर ही कार्य कर पा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस स्थिति के चलते शहर के लिए प्रतिदिन लगभग 20 से 25 लाख लीटर पेयजल कम उपलब्ध हो रहा है। इसलिए अगले आदेश तक सुंदरनगर शहर में केवल एक समय ही पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

सहायक अभियंता ने शहरवासियों से पानी का विवेकपूर्ण एवं आवश्यकतानुसार उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक पानी की बर्बादी से बचें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसे ही ब्यास नदी के पानी में गाद की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप होगी और जल शोधन संयंत्र सामान्य क्षमता से कार्य करने लगेगा, नियमित पेयजल आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed