कुल्लू; सड़क पर लावारिस पशु से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
कुल्लू; सड़क पर लावारिस पशु से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
कुल्लू: जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर स्थित नारू क्लिनिक के समीप देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मन्नत सूद (23) पुत्र विजय सूद निवासी जरी और इशांत शर्मा(20) पुत्र जय कृष्णा, गांव जलग्रां कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को नारू क्लीनिक के पास एक बाइक सड़क पर लावारिस पशु से टकरा गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे घर के आंगन में जा गिरी।
हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्रारंभिक उपचार दिया गया। कुल्लू अस्पताल के चिकित्सक ने घायलों की स्थिति बिगड़ता देखकर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। बाइक हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक दोस्त थे। उधर, एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस दवारा मामले की जाँच की जा रही है।