शिपकिला-चीन व्यापार 1 अगस्त से होगा शुरू; DC किन्नौर ने छुप्पन ट्रेड मार्ट को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

रिकांगपिओ: उपायुक्त किन्नौर ने शिपकिला से चीन व्यापार के संदर्भ में उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि शिपकिला से व्यापार अगस्त 1, 2026 से आरंभ होगा तथा नवंबर 30 तक चलेगा। डॉ अमित कुमार शर्मा ने तहसीलदार पूह भीम सिंह नेगी जिन्हें ट्रेड अधिकारी नियुक्त किया गया है को निर्देश दिए कि पूह के संबंधित व्यापारियों से समन्वय स्थापित करें ताकि उन्हें समयबद्ध सीमा में व्यापार व यात्रा दस्तावेज उपलब्ध हो सके।
उपायुक्त किन्नौर ने छुप्पन ट्रेड मार्ट को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि सीमा के आर पार व्यापार सुचारू रूप से चल सके और निर्यात-आयात की निर्धारित वस्तुओं पर कोई दिक्कत उत्पन्न ना हो।
डॉ अमित कुमार शर्मा ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर को निर्देश दिए कि वे केंद्र के विदेश मंत्रालय, गृह, वाणिज्य, सेना, कस्टम विभाग व भारत तिब्बत सीमा बल के साथ संवाद स्थापित करें ताकि सीमा पार व्यापार के विभिन्न विभागों के कार्यक्षेत्र में अति व्यापी ना हो और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय से व्यापारियों को कोई दिक्कत उत्पन्न ना हो।
उपायुक्त किन्नौर ने आईबी, राज्य पुलिस, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, कस्टम विभाग को अपने-अपने कार्यक्षेत्र संबंधित निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने पर बल दिया ताकि शिपकिला-चीन के वस्तु विनिमय प्रणाली की सुचारु व्यवस्था बनी रहे।
बैठक का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर ने किया और शिपकिला-चीन व्यापार के संदर्भ में जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर बैठक में सहायक आयुक्त विपिन कुमार, पुलिस उप अधीक्षक उमेश्वर राणा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी, तहसीलदार पूह भीम सिंह नेगी, आईबी के खुफिया अधिकारी, सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed