कुल्लू : 3 साल की मासूम को तेज रफ्तार कैंपर ने मारी टक्कर; मौत

कुल्लू: कुल्लू जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सड़क किनारे चल रही तीन वर्षीय बच्ची तेज रफ्तार कैंपर वाहन की चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार दोपहर करीब तीन बजे नशाला गांव में हुआ। तीन वर्षीय ध्यान्बी सड़क के किनारे से गुजर रही थी। इसी दौरान जाना गांव की दिशा से आ रही एक बोलेरो कैंपर ने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी।

आरोप है कि चालक वाहन को लापरवाही से चला रहा था, जिसके चलते उसने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बच्ची को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर उसके खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed