शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने टूटीकंडी क्षेत्र में किया तीन सड़कों का उद्घाटन

शिमला: शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने आज टूटीकंडी क्षेत्र में तीन नई सड़कों का उद्घाटन किया। जिनमें मेहता कॉलोनी रोड; जनता स्टोर से नरेंद्र हाउस तक बनी सड़क और मंगरू कॉटेज की सड़क का उद्घाटन किया गया। यह सड़क स्थानीय लोगों के लिए सुगम आवागमन और यातायात समस्या को कम करने के उद्देश्य से बनाई गई है। इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पूर्व पार्षद आनंद कौशल और काफी तादाद में स्थानीय लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा सुनियोजित शहरी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन में सुधार और पर्याप्त सार्वजनिक अवसंरचना का निर्माण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed