HRTC कर्मियों ने वापस ली हड़ताल…

हिमाचल: प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालक-परिचालकों ने हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया है। बुधवार को एसीएस (परिवहन) आरडी नजीम के साथ करीब तीन घंटे चली बैठक के दाैरान मांगों पर सहमति बनने के बाद यूनियन ने अपना फैसला वापस लिया। बता दें, चालक-परिचालकों ने बुधवार मध्यरात्रि से बस सेवाएं बंद कर हड़ताल पर जाने का एलान किया था।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टल गई है। स्टेट HRTC कंडक्टर यूनियन और प्रदेश सरकार के बीच अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम के साथ करीब तीन घंटे तक चली लंबी वार्ता के बाद रात 12 बजे से शुरू होने वाली हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

यूनियन के महासचिव दीपेंद्र कंवर ने बताया कि वार्ता के दौरान कर्मचारियों की कई लंबित मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed