हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने (एचपीआरसीए) ने इतिहास पोस्ट कोड-26025 और अर्थशास्त्र पोस्ट कोड-26030 के शिक्षकों की भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि में बदलाव किया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पहले इन पदों की सीबीटी 28 जून को निर्धारित की गई थी, लेकिन अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से अब ये परीक्षाएं 28 जून के बजाय 6 जुलाई को होंगी।

सितंबर में होगा अग्निवीर भर्ती का ग्राउंड टेस्ट
हमीरपुर : थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि अग्निवीर भर्ती-2027 की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जा सकता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिले के उम्मीदवारों के ग्राउंड टेस्ट एवं मेडिकल के लिए संभवतः सितंबर में अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। कर्नल श्रीधर राजन ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे इसके लिए तैयारी शुरू कर दें और संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम आते ही अपने आवश्यक दस्तावेज भी बनवा लें।







