हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस ने की चंबा, कांगड़ा, लाहुल स्पीति व शिमला नव निर्वाचित जिला परिषदों के लिए समितियां गठित

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने चंबा,कांगड़ा,लाहुल स्पीति व शिमला जिला नव निर्वाचित जिला परिषदों के गठन के लिये जो तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है , समितियों का गठन किया है।

प्रदेश संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने बताया है कि चंबा जिला परिषद के गठन को विधायक केवल सिंह पठानिया, को पर्यवेक्षक विधायक नीरज नैयर को सह-पर्यवेक्षक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौरी के अतिरिक्त दिलदार अली भट्ट व विजय कंवर को इसका सदस्य नामित किया गया है। कांगड़ा जिला परिषद के गठन को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी को पर्यवेक्षक,सांसद अनुराग शर्मा को सह-पर्यवेक्षक नामित किया गया है। लाहौल स्पीति जिला परिषद के लिये विधायक अनुराधा राणा को पर्यवेक्षक,कांग्रेस जिलाध्यक्ष दोरजे अंगरूप को सह-पर्यवेक्षक नामित किया गया है।
शिमला जिला परिषद के गठन को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को पर्यवेक्षक विधायक मोहन लाल ब्राक्टा को सह-पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर लाल चंद शर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष चौपाल डी.के. चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष ठियोग संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा को इसका सदस्य नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला के सभी अन्य ब्लॉक अध्यक्ष भी इस समिति के सदस्य नामित किये गए है।

शिमला:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम चुनाव परिणामों की समीक्षा और आकलन के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटियों अर्थात तथ्य-खोज समितियों का गठन किया है।
समितियों से चुनाव परिणामों से संबंधित सभी प्रासंगिक पहलुओं की जाँच करने व पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व के साथ बातचीत करने, उन कारकों की पहचान करने को कहा है जिनके कारण यह चुनाव परिणाम प्रभावित हुए।
प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने इस संदर्भ में इन समितियों से जो तत्काल प्रभाव से प्रभावी है से एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने को कहा है।
ज़िंटा ने बताया कि धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस उपाध्यक्ष करण सिंह पठानिया को संयोजक बनाया गया है जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी, यशवंत खन्ना, मनमोहन कटोच, को इस कमेटी का सदस्य नामित किया गया है।
मंडी नगर निगम के लिये कांग्रेस उपाध्यक्ष चेत राम ठाकुर को संयोजक,कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर, हरिकृष्ण हिमराल, सत्यजीत नेगी, को इस समिति का सदस्य नामित किया गया है। सोलन नगर निगम में कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा को संयोजक, कांग्रेस महासचिव चंद्र शेखर शर्मा, यशपाल तनाईक व धर्मेन्द्र धामी को इस कमेटी का सदस्य नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त संबंधित जिला व ब्लॉकों के सभी अध्यक्ष भी इन समितियों के सदस्य नामित किये गए है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed