हमीरपुर: उपमंडल बड़सर में मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य के चलते, इस सड़क पर यातायात 5 जून से 28 जून तक बंद किया जा रहा है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मैहरे-घोड़ीधबीरी सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 5 से 28 जून तक बंद की जा रही है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक हरसौर-गारली सड़क, बदारन-गारली सड़क या मैहरे-जब्बल खैरियां सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील भी की है।