शिमला: इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
शिमला: इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
शिमला: शिमला जिला इंटर स्कूल टेबल टैनिस प्रतियागिता शनिवार को इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में शुरू हुई इस प्रतियोगिता का आयोजन शिमला जिला टेबल टैनिस संघ द्वारा किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता रविवार तक चलेगी। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रामनिक और कोषाध्यक्ष जसवंत गांगटा भी उपस्थित रहे। शिमला जिला टेबल टैनिस संघ के सचिव अभय लखनपाल व प्रैस सचिव सुदीप महाजन ने बताया कि यह प्रतियोगिता बीते 2 वर्षों से करवाई जा रही है और इस बार इस प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 105 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतिभागियों की संख्या बीते वर्ष की तुलना में अधिक है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग में टीम व एकल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन अंडर-13 गल्र्ज टीम वर्ग में लॉरैटो कॉन्वैंट ताराहॉल स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। इस वर्ग में दूसरे स्थान पर डी.ए.वी. न्यू शिमला रहा, जबकि डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार तीसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग मेें लॉरैटो कॉन्वैंट ताराहॉल स्कूल ने डी.ए.वी. न्यू शिमला को 3-1 से हराया, जबकि डी.ए.वी. न्यू शिमला ने डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार को हराया। इसके अलावा लॉरैटो कॉन्वैंट ताराहॉल स्कूल ने डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार को हराया। इसके अलावा अंडर-15 गल्र्ज वर्ग में लॉरैटो कॉन्वैंट ताराहॉल स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि डी.ए.वी. न्यू शिमला ने दूसरा व डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में लॉरैटो कॉन्वैंट ताराहॉल स्कूल ने डी.ए.वी. न्यू शिमला को 3-2 से हराया, जबकि डी.ए.वी. न्यू शिमला ने डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार को 3-1 से, लॉरैटो कॉन्वैंट ताराहॉल स्कूल ने डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार को 3-1 से हराया। इसी तरह अंडर 13 ब्वॉयज वर्ग के टीम इवैंट में डी.ए.वी. न्यू शिमला ने पहला, सेंट एडवर्ड्स स्कूल ने दूसरा और बी.सी.एस. व सैक्रेड हार्ट स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में डी.ए.वी. न्यू शिमला ने सेंट एडवर्ड्स स्कूल को 3-1 से हराया, जबकि सेंट एडवर्ड्स स्कूल ने सैक्रेड हार्ट स्कूल को 3-2 से और सेंट एडवर्ड्स स्कूल ने बी.सी.एस. को 3-0 से हराया। अंडर 15 ब्वॉयज वर्ग के ग्रुप-ए मेें डी.ए.वी. न्यू शिमला ने सेंट थॉमस स्कूल को 3-0 से और बी.सी.एस. ने सेंट थॉमस स्कूल को 3-2 से हराया। ग्रुप-बी में सेंट एडवर्ड्स स्कूल ने जे.सी.बी. को 3-1 से, जे.सी.बी. ने रूट कंट्री स्कूल को 3-2 से और सेंट एडवर्ड्स स्कूल ने रूट कंट्री स्कूल को 3-1 से हराया। शिमला जिला इंटर स्कूल टेबल टैनिस प्रतियागिता में अंडर-13 गल्र्ज वर्ग के क्वाटर फाइनल मुकाबलों में दिशानी ने आध्या को 3-2 से हराया, जबकि शिविका ने यश्री कंवर को 3-1 से, हिमादरी ने क्षितिजा को 3-1 से हराया और सैमी फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा अंडर 11 ब्वॉयज वर्ग के क्वाटर फाइनल मुकाबलों में आगमवीर जैन ने रियान को 3-2 से और अयांश ने समीक्ष को 3-1 से, रिपुंजय ने शाश्वत को 3-0 से और पृथ्वेश ने सार्थक को 3-2 से हराया और सैमी फाइनल में प्रवेश किया।