सुंदरनगर: पुराना बाजार क्षेत्र में 20 मई को बिजली रहेगी बंद

सुंदरनगर: विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत आने वाले विद्युत अनुभाग पुराना बाजार में लाइनों की आवश्यक मरम्मत एवं पेड़ों की कटाई-छंटाई कार्य के चलते 20 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सुंदरनगर ई. राजन गौर ने बताया कि इस दौरान बीएसएनएल फीडर से जुड़े क्षेत्र पुराना बाजार, हंडेटी, खराड़ी, बनायक, नया बाजार, सवार, कर्नोडी, एचआरटीसी बस स्टैंड, रोपा आदि प्रभावित रहेंगे।

उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि मौसम एवं अन्य परिस्थितियों के अनुसार कार्यक्रम में परिवर्तन संभव है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed