HP Panchayat Election: दूसरे दिन 25,671 हजार से अधिक नामांकन; जिला काँगड़ा में सबसे अधिक नामांकन भरे
HP Panchayat Election: दूसरे दिन 25,671 हजार से अधिक नामांकन; जिला काँगड़ा में सबसे अधिक नामांकन भरे
हिमाचल: राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन हेतु दिनांक 29.04.2026 को अधिसूचना जारी की थी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 08.05.2026 नामांकन पत्र भरने का दूसरा दिन था। 11 मई, 2026 को भी नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएँगे। इन नामांकन पत्रों की जांच पंड़ताल 12 मई, 2026 को सम्बन्धित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रातः 10 बजे के उपरान्त करेंगे। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 15 मई, 2026 को ही नामांकन पत्रों की वापिसी के तुरन्त पश्चात् चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएँगे। मतदान तीन चरणों में 26, 28 व 30 मई, 2026 को प्रातः 7 बजे से सांय 3 बजे तक मतपत्र व मतपेटियों के माध्यम से करवाया जाएगा। आज नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के दूसरे दिन कुल 25671 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जिला काँगड़ा में सबसे अधिक 5989 नामांकन प्राप्त हुए जबकि जिला लाहौल-स्पिति में सबसे कम 209 नामांकन प्राप्त हुए हैं। जिलावार प्रस्तुत किए गये नामांकन का ब्यौरा निम्न है:-
इसके अतिरिक्त आज नगर परिषद रोहड व नगर पंचायत नारकंडा में नामांकन पत्रों की जाँच पड़ताल की गयी। नगर परिषद रोहड में 22 व नगर पंचायत नारकंडा में 16 नामांकन पत्र प्राप्त हए हैं। जाँच पडताल में किसी भी नामांकन पत्र को अस्वीकृत नही किया गया है।