बिलासपुर: जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन जिला परिषद के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 20 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिला में आज विभिन्न जिला परिषद वार्डों के लिए कुल 20 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
उन्होंने बताया कि पंचायत समितियों के लिए भी विभिन्न उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिनमें घुमारवीं पंचायत समिति के लिए 48, झण्डुता पंचायत समिति के लिए 34, श्री नैना देवी जी पंचायत समिति के लिए 11 तथा पंचायत समिति सदर से 22 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए है।
इसके अतिरिक्त जिला में सदर विकास खंड के तहत 88 प्रधान, 68 उप प्रधान तथा 172 वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इसी तरह जहां घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत प्रधान पद के लिए 93, उप-प्रधान पद के लिए 105 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 269 ने नामांकन दाखिल किये हैं तो वहीं झंडूता विकास खंड के अंतर्गत प्रधान के लिए 91, उप-प्रधान के लिए 82 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 199 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये हैं। इसी तरह श्री नैना देवी जी विकास खंड के तहत प्रधान के लिए 45, उप-प्रधान के लिए 29 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 83 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये हैं।
उन्होंने कहा कि 8 तथा 11 मई को भी प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संबंधित कार्यालयों में नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 12 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से संबंधित कार्यालयों में की जाएगी, जबकि 14 एवं 15 मई को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26, 28 तथा 30 मई को सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के साथ मतदान सम्पन्न होगा।