धर्मशाला में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, एकसाथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा बोले, आपका स्वागत है
धर्मशाला में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, एकसाथ 50 परिवार भाजपा में शामिल, सुधीर शर्मा बोले, आपका स्वागत है
धर्मशाला: धर्मशाला में कांग्रेस अभी ब्लाक अध्यक्ष की ताजपोशी को भुना भी नहीं पाई थी कि भाजपा विधायक व फायर ब्रांड नेता सुधीर शर्मा ने सियासी काउंटर अटैक से कांग्रेस को जोर का झटका दे डाला है। रविवार को उस समय बड़ा सियासी सरप्राइज मिला, जब सुधीर शर्मा के रक्कड़ आफिस पहुंचकर टीका बणी के 50 परिवारों ने एकसाथ कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी परिवारोंं में युवाओं की संख्या काफी ज्यादा रही। सभी एक स्वर में कहा कि धर्मशाला में कांग्रेस में आम कार्यकर्ता की कोई पूछ नहीं है। सिर्फ कुछ लोगों की मतलबी जुंडली कांग्रेस को चला रही है। कांग्रेस नेताओं में कोई विजन नहीं है। मेहनती लोगों को दरकिनार किया जाता है। इस पर सुधीर शर्मा ने कहा कि नए लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत है। आज दुनिया भर में लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बजता है। कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर लोग लगातार भाजपा से जुड रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में व्यव्स्था परिवर्तन का नाम देकर व्यवस्था का पतन कांग्रेस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के सारे प्रोजेक्टों को रोका है। जनता एक बार सबक दे चुकी है। आगामी चुनावों में फिर कांग्रेस को सबक मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आमजन से लेकर कर्मचारी तक को तंग किया है। यही कारण है कि लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। सुधीर शर्मा ने पूरे विधानसभा हलके की जनता से आग्रह किया है कि आने वाले चुनावों में ईमानदार और मेहनती लोगों को चुनें। समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों को सबक सिखाएं।
इन्होंने ज्वाइन की भाजपा: भानु अध्यक्ष जिला युवा वाल्मीकि सभा कांगड़ा , परमजीत सिंह मुख्य प्रभारी अखिल भारतीय बाल्मीकि सभा , दीपक अटवाल , रजत भाटिया , निकिता , सिमरन , काजल , आदर्श , अभय , प्रशांत , अभिषेक जैन , राहुल , विनायक , अंशुल , आयुष , कार्तिक , दिनेश कुमार , महोबत सिंह , जतिन भाटिया , रिश्व भाटिया , सिंधु चौधरी , शुभम , हरजीत सिंह , सुखविंदर सिंह बबलू , कुलदीप सिंह , एडी, मनजोत , अमन , दिनेश कुमार , सनी , जस्सी , पीयूष , गुरनूर , विशाल , मास्टर रमेश , अभिषेक भाटिया , निशांत , प्रियांश , शरद बांबा, सूरज छेत्री , शिवम , दीपक , मनोज भाटिया , रोहित छेत्री , राहुल कनोरिया , सुशील जैन , अजय व राजकुमार सहित उनके परिवार जनों ने भाजपा का दामन थामा। इसके अलावा आने वाले समय मे कई और लोग कांग्रेस को छोड़ सकते हैं।